फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक को रहस्यमय हालात में लगी गोली

Tue, 24 Oct 2023 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राजेश्वर सिंह शहर के गांधीनगर में आवास बनवाकर रहते हैं। सोमवार रात करीब सवा नौ बजे राजेश्वर सिंह को गोली लग गई। बेटा समीर सिंह और अन्य परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले कर पहुंचे।
विज्ञापन
राजेश्वर सिंह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर शहर के राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक निदेशक को सोमवार देर शाम रहस्यमय हालात में सिर में गोली लग गई। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, खुद को गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राजेश्वर सिंह शहर के गांधीनगर में आवास बनवाकर रहते हैं। सोमवार रात करीब सवा नौ बजे राजेश्वर सिंह को गोली लग गई। बेटा समीर सिंह और अन्य परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले कर पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि राजेश्वर सिंह ने खुद को गोली मारी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें