फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाद में मारा चाकू, युवक जख्मी

Sun, 04 Aug 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार में रविवार को विवाद में चाकू मार दिया। जिससे एक युवक जख्मी हो गया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन


एक पक्ष का आरोप है कि वह टांगी मांगने गए थे, जहां पर दूसरे पक्ष से किसी बात पर विवाद हो गया। कुछ समय बाद दूसरे पक्ष के कई लोग आकर उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिए। इस दौरान एक ने चाकू मार दिया, जिनमें युवक जख्मी हो गया।

कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि बरदहिया बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। किसी पक्ष ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें