फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Thu, 13 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली स्थित मगहर चौकी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कठार निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कठार के प्रधानपति रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत का बहरैची (40) वर्ष किसी काम से मगहर गए थे। वहां से घर लौटते समय मगहर स्टेशन के पश्चिम इस्लामनगर जाने वाली पुलिया के ऊपर से रेल लाइन पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें