संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी रामवृक्ष ने जमीन विवाद में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 20 अक्तूबर की शाम मूर्ति विसर्जन के समय सिहटीकर मस्जिद मोड़ पर उसे पीटा गया। आरोप है कि गीता देवी, उनके बेटे दीपक और पंकज मौर्य ने उससे मारपीट की। दीपक ने लोहे के पंच से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह जख्मी हो गया। रामवृक्ष ने बृहस्पतिवार को बखिरा थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि गीता देवी से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित ने पहले भी हमलों का आरोप लगाते हुए पुलिस से चिकित्सकीय परीक्षण और कार्रवाई की मांग की है। संवाद
ज