संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना दुधारा पुलिस ने 26 मई को दर्ज प्राथमिकी से संबंधित आरोपी विवेक उर्फ लाला निवासी इनायतपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद को सालेहपुर के पास से गिरफ्तार किया। पीड़ित ने 16 मई को उक्त आरोपी के विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उक्त आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद