फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिता पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पिता पर हमला करने के आरोपी को बेलहर पुलिस ने पकड़ा-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र में जमीन अपने नाम कराने को लेकर हुए विवाद में पिता पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ बेलहर कला सर्वेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड-चार स्थित धोवहिया टोला निवासी हरीराम राय ने आठ नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उनका बेटा विवेकानंद राय जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर बेटे ने उनको गालियां और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने पिपरी तिराहे के पास से आरोपी बेटे विवेकानंद राय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें