फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में महुली पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया। महुली थाना क्षेत्र की एक युवती ने इरसाद अहमद निवासी वनरहिया के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 12 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी इरसाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें