छेड़खानी का आरोपी को भेजा जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज कांटे जितेंद्र यादव ने बताया कि युवती की शादी तय हो गई थी। सोमवार की शाम गांव का ही आरोपी युवक युवती के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी की। परिजनों को धमकी दी कि बेटी की शादी कहीं और करने पर युवती और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा। इस मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ घर में घुस र छेड़खानी करने,गाली गलौज, जानमाल की धमकी का केस दर्ज हुआ था। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी तरह छेड़खानी और पॉस्को एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।