फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट नोट तैयार कर परीक्षा की करें तैयारी

Tue, 16 Jan 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
संजय दिवेदी,प्रवक्ता भूगोल ।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन

- विषय विशेषज्ञ से बातचीत

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा कराने में लगे हैं। अमर उजाला ने प्रयास किया है कि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में कुछ सहयोग मिल सके। भूगोल विषय की तैयारियों के बारे में विशेषज्ञों ने राय दी है।
एएचएग्री इंटर कॉलेज दुधारा के भूगोल विषय के प्रवक्ता संजय द्विवेदी ने परीक्षा को लेकर अपने कुछ सुझाव दिए है। उन्होेंने कहा कि भूगोल विषय से इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी संपूर्ण भूगोल का अध्ययन करें। प्रत्येक खंड व अध्याय का अध्ययन मानचित्र आधारित होना चाहिए। कारण यह कि मानचित्र भूगोल के लिए प्राण वायु का कार्य करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानचित्र कठिन प्रश्नों काे हल करने का अचूक अस्त्र है। सामान्य भूगोल के तहत ब्रह्मांड की उत्पत्ति के सिद्धांत, सौरमंडल, पृथ्वी की गतियां, अक्षांश, देशांतर, आदि अध्यायों को विद्यार्थियों को विशेष ध्यान से पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

स्थल मंडल, पृथ्वी की आंतरिक संरचना, ज्यालामुखी, भूकंप, सुनामी, चक्रवात व प्रति चक्रवात, जल मंडल, महासगरीय धाराएं, व लवणता, वायुमंडल, दाब, जलवायु, प्रदेश आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका शाॅर्ट नोट तैयार कर अध्ययन करना चाहिए। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी अपने कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए विभिन्न किताबों से पढ़ने की कोशिश करते हैं। काॅन्सेप्ट क्लियर होने की जगह भ्रम पैदा होने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें