फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्म परिवर्तन के मामले में मुख्य आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक पांच आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

- अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। छत्तीसगढ़ की युवती से जाति, धर्म छिपाकर शादी करने और धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने सब्जबाग दिखाकर फेसबुक से दोस्ती करने की बात बताई। फिर दोनों ने शादी की। एक-दूसरे की हकीकत जानने पर दूरियां बढ़ गईं और फिर मामला केस दर्ज करने तक पहुंच गया।
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए मुख्य आरोपी समीर खान ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी छत्तीसगढ़ की युवती से संपर्क हुआ। वह इंटरमीडिएट पास है और खुद को एमबीए पास बताता था। मुंबई और लखनऊ में जमीन का कारोबार बताता था। जबकि युवती बैंक कर्मी थी। उसने बैंककर्मी होने की वजह से खुद के फायदे के लिए युवती को सब्जबाग दिखाया।
विज्ञापन

फरवरी 2018 में पहली बार युवती छत्तीसगढ़ से उससे मिलने लखनऊ आई और दोनों होटल में ठहरे थे। वहीं से युवती को लाकर मगहर महोत्सव का कार्यक्रम दिखाया। वर्ष 2020 में बात आगे बढ़ी तो छत्तीसगढ़ जाकर युवती से शादी की। कुछ दिन तक वह युवती के साथ छत्तीसगढ़ में रहा। बाद में युवती को लाकर खलीलाबाद में किराए के कमरा लेकर रहने लगा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। मई 2023 में युवती का गर्भपात करा दिया। उसके बाद युवती छत्तीसगढ़ चली गई और फिर उसने आकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे लेते हुए जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी की मां सरवरी बेगम, बहन मोना, पिता नुरुल हसन खान, छोटे भाई साहिल खान को जेल भेजा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें