फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहनों के साथ महुली पुलिस ने साझा किया राखी का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने आमजन के बीच पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाई तथा उन्हें मिष्ठान एवं उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बहनों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए महुली पुलिस सदैव तत्पर है। इस अवसर पर केवल त्योहार की खुशियां ही साझा नहीं की गईं, बल्कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, 112, आपातकालीन सहायता एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित पम्पलेट/ब्रोशर भी वितरित किए गए, ताकि त्योहार की खुशी के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें