फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली पुलिस पर चोरी का केस नहीं दर्ज करने का आरोप

Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के बंधूपुर पंचायत भवन से चोरी गए सोलर पैनल के मामले में दस दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। ऐसा आरोप सचिव और ग्राम प्रधान मढ़ रहे है।जबकि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बंधुपुर गांव में 17 सितंबर की रात ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवन पर लगा दो सोलर पैनल अज्ञात चोर उठा ले गए। जिसकी लिखित सूचना ग्राम पंचायत अधिकारी केशव प्रसाद तथा ग्राम प्रधान ने थाने दे दिया था। ग्राम प्रधान पति शिव प्रसाद चौधरी और पंचायत सचिव केशव दास ने बताया कि दस दिन बीत गया लेकिन अभी तक अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को ही थाने का चार्ज लिए है। चोरी का मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें