फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पब्लिक अप्रूवल रैंकिंग में महिला थाना प्रथम, धर्मसिंहवा द्वितीय

Mon, 25 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अगस्त में थानावार पब्लिक अप्रूवल रैंकिंग में महिला थाने को पहला स्थान मिला है। धर्मसिंहवा थाने को दूसरा स्थान और मेंहदावल थाने को तीसरा स्थान मिला है। कुल 5938 लोगों के पोल से यह रैकिंग तय की गई है।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि अगस्त माह में समस्त थानों के कार्यप्रणाली के बारे में ऑनलाइन पोल कराया गया था। आनलाइन पोल में आमजनमानस को पुलिस व मीडिया के माध्यम से जागरूक करते हुए ट्विटर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजीआरएस, एफआईआर, एनसीआर फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन रिस्पांस टाइम का मूल्यांकन किया गया। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायतकर्ताओं के सुझाव लिए गए। जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर व एनसीआर के वादियों को फोन कर फीडबैक लिया गया कि वे केस दर्ज होने के बाद कार्यवाही से संतुष्ट हैं या नहीं । इस आनलाइन पोल को डिजिटल प्लेटफार्म के अन्य माध्यम ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप्प आदि पर लिंक भेजकर आनलाइन पोल भी कराया गया। जिसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई है। आमजन के जरिए इस पोल के माध्यम से 5938 लोगों ने अपनी राय दी। जिसमे महिला थाने को प्रथम स्थान, धर्मसिंहवा थाने को द्वितीय स्थान, मेंहदावल थाने को तृतीय, दुधारा को चतुर्थ, बखिरा को पांचवा, धनघटा को छठा, महुली को सातवां, कोतवाली खलीलाबाद को आठवां और बेलहरकला थाने को नौवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें