फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुणे से भगाई गई लड़की को महाराष्ट्र पुलिस ने धर्मसिंहवा से पकड़ा

Fri, 07 Jun 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चिकित्सीय परीक्षण में 36 सप्ताह की गर्भवती मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महाराष्ट्र के पुणे शहर से भगाई गई लड़की को महाराष्ट्र पुलिस ने जनपद के धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव से पकड़ा। जिला अस्पताल की जांच में लड़की 36 सप्ताह की गर्भवती मिली। लड़की के उम्र का सत्यापन सीएमओ की देखरेख में किया जा रहा है। इधर, लड़की को भगाने वाला युवक फरार है।
महाराष्ट्र से महिला दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे एसआई संतोष जाधव ने लड़की को धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव से पकड़ा। लड़की को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया की देखरेख में हुए चिकित्सकीय परीक्षण में लड़की 36 सप्ताह की गर्भवती मिली। पुलिस के मुताबिक देखने में लड़की नाबालिक लग रही है। चिकित्सीय सत्यापन के बाद ही सही उम्र का पता चल पाएगा। महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर लड़की के माता पिता भी शहर में पहुंच चुके हैं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में लड़की गर्भवती मिली है। प्रसव हो जाने तक महाराष्ट्र ले जाने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000
जिले का युवक महाराष्ट्र के पुणे में काम करता था। लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर धर्मसिंहवां क्षेत्र के एक गांव में लाकर रखा था। लड़की के माता पिता ने छह माह पूर्व लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लड़की को खोज लिया गया है, वह गर्भवती है।
-संतोष जाधव, एसआई, महाराष्ट्र पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें