फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इंटरपिटेशन गैलरी, तानाबाना केंद्र और गजवे की देखरेख करेंगे महंथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्यटन विभाग ने संत कबीर चौरा के महंत विचारदास को सौंपी सृजित परिसंपत्तियां
विज्ञापन

- पर्यटन विभाग की निगरानी में रहेगा संत कबीर अकादमी


मगहर। संत कबीर निर्वाण स्थली मगहर स्थित कबीर चौरा में बने प्रदर्शनी हाॅल, इंटरपिटेशन गैलरी, तानाबाना केंद्र, लाइट एंड साउंड और गजवे की देखरेख महंथ विचार दास करेंगे। इन संपतियों को पर्यटन विभाग ने कबीर चौरा के महंत को सौंपा। वही, कबीर अकादमी अभी विभाग के पास ही रहेगा। इसमें कुछ काम बाकी है।
गौतलब हो कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार ने कबीर निर्वाण स्थली को विश्व पटल पर पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए कई विकास कार्य कराए गए। विकास कार्य के लिए तैयार की गई 49 करोड़ 47 लाख 66 हजार योजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून 2018 को रखी थी। वहीं, इसका लोकार्पण पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच जून 2022 को किया था।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी रामविनय ने बताया कि कबीर चौरा परिसर में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था वाप्कोस के द्वारा बनाए गए इंटरपिटेशन गैलरी, प्रदर्शनी हॉल, पार्क में बेंच, घाट के सुन्दरीकरण, आमी नदी में बोटिंग के लिए पांच बोटें, लाइट एंड साउंड सिस्टम, 10 गजबे, तानाबाना केंद्र, एक कैफेटेरिया, दुकानें, 75 सोलर लाइटें आदि के देखरेख का जिम्मा महंत विचार दास को सौंपा गया है। महंत विचारदास ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की देखभाल किया जा रहा है। इसकी नियमित सफाई व साज सज्जा होती रहेगी। जिससे की यहा आने वाले पर्यटकों को यह स्थल आकर्षित कर सके।
विज्ञापन




जल्द पूरा होगा 31 करोड़ के अकादमी व शोध संस्थान का काम
आवास विकास के अवर अभियंता संतोष यादव ने बताया कि संतकबीर अकादमी व शोध संस्थान बनकर तैयार है। इसमें कुल 31 करोड़ की लागत आई है। उन्होंने बताया कि टाइप वन, टाइप टू और टाइप फोर आवास भी बनकर तैयार है। म्यूरल गैलरी, पार्क, पार्कों में पौधों के साथ ही घास, सड़कों के साथ ही 308 लोगों के बैठने के लिए सुसज्जित ऑडिटोरियम बन गया है। इसमें कुछ काम बाकी है। जल्द ही पूरा कर संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें