संतकबीरनगर। शहर के नेदुला में शुक्रवार को स्कूल की मैजिक बिजली के पोल से अनियंत्रित होकर टकरा गया। हादसे के बाद मैजिक में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। संयोग अच्छा रहा कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। वहां से गुजर रहे नगरपालिका खलीलाबाद अध्यक्ष जगत जायसवाल ने घटना को देखकर स्कूली बच्चों को उनके घर तक भी भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्कूल वैन में क्षमता से अधिक छात्र सवार थे। वैन पोल से टकराया गया। संयोग रहा कि बच्चे सकुशल बच गए। कोतवाली पुलिस के अनुसार स्कूल वाहन दुर्घटना के मामले की सूचना नहीं मिली और ही घटना के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र कोतवाली में आया है। संवाद