संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रो में अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि थानाें पर तैनात महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांव, कस्बा व सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला और बालिकाओं को जागरुक किया। जिसमे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध की जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में बताया।