संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा 17 मई से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 3494 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच सचल दल का भी गठन किया गया है।
डीएम संदीप कुमार ने बताया कि मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा 17 मई से शुरू होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें पहली पाली की परीक्षा आठ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए मदरसा दारुल उलूम अहमदिया मेराजुल उलूम धर्मसिंहवा, जामिया कलीमिया अहले सुन्नत अजीजुल उलूम लोहरसन, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मदीनतुल उलूम महदेवा नंदौर, अल जामियतुल हुदा एसके तालिमी सेंटर संतकबीरनगर, अलीमियां बन्नी संतकबीरनगर, अल मदरसतुल इस्लामियां लिलबनात दुधारा, जामिया अरबिया अहले सुन्नत मिस्बाहुल उलूम विधियानी, मदरसा शाहजहां उड़सरा गंगौली, अरबिया कादिरिया रिजविया देवरियालाल, मदरसा दारुल उलूम मोहम्मदिया लेडुआ महुआ, मदरसा सोहरूल उलूम मड़हाराजा महुली, मदरसा रिजविया अहले सुन्नता रूस्तमपुर शनिचरा बाजार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जहां 3494 परीक्षार्थी नामांकित हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच सचल दल बने है। जिसमें डीआईओएस, बीएसए, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल है। यह सचल दल दोनों पालियों में परीक्षाओं का निरीक्षण करेंगी और प्रतिदिन उसकी सूचना भेजेगी।