अंग्रेजी भाषा का बढ़ गया है महत्व : अनीसुर्हमान नदवी संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। मदरसा तलीम-उल-कुरान सेमरियावां में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान मदरसा के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद शकील के कुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद बच्चों ने भाषण देना शुरू किया। मौलाना ज़ैनुल आबिदीन नदवी, मास्टर ज़ाफिर अली करखी और मास्टर जमील अहमद भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोहम्मद जुनैद की टीम ने जीत दर्ज की। कुरान पाठ प्रतियोगिता मेंं वहीद-उल-हक ने प्रथम स्थान, मोहम्मद जीशान ने दूसरा और मोहम्मद नवाज़िश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हम्द व नात प्रतियोगिता में मोहम्मद नवाजिश, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद जुनैद कामयाब रहे। उर्दू भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मोहम्मद शरब, द्वितीय मोहम्मद गफरान, तृतीय मोहम्मद अशरफ रहे। अरबी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मोहम्मद आदिल, द्वितीय मोहम्मद शरब, तृतीय मोहम्मद आसिम रहे। अंग्रेजी हिन्दी फ़ारसी भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद मकरम पहला, मोहम्मद हंजला दूसरे, मोहम्मद आसिम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता अंग्रेजी हिंदी फ़ारसी भाषण में अब्दुल खालिक प्रथम, मोहम्मद अज़हाद दूसरे और मोहम्मद ज़ैद तीसरे स्थान पर रहे। सभी सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मौलाना अनीसुर्रहमान नदवी ने विद्यार्थियों से कहा कि अंग्रेजी भाषा अब बुनियादी जरूरत बन गई है। इसके महत्व को किसी भी तरह से नकारा नहीं जा सकता।
इस दौरान मौलाना ज़ैनुल आबिदीन नदवी, मदरसा के प्राचार्य मौलाना मुनीर अहमद नदवी, मौलाना गफरान अहमद नदवी, मुफ्ती मुहम्मद आसिम नदवी, मौलाना जकी अहमद नदवी, कारी मुहम्मद अरशद कासमी, कारी वलीउद्दीन नदवी, कारी अलाउद्दीन बलरामपुरी, कारी वसीम अख्तर आदि मौजूद रहे।