फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने उसके साथ यौन शोषण करने के आरोपी रामू उर्फ बिगाडू की जमानत अर्जी सुनवाई के उपरांत निरस्त कर दी। पीड़िता ने मेंहदावल थाने में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग लड़की को 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब एक बजे आरोपी बहला फुसलाकर ले गया। थाना मेंहदावल में प्राथमिकी दर्ज हुई। विवेचना के उपरांत संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। आरोपी को एक अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने जमानत अर्ज पक्षों की बहस सुनने, पीड़िता के बयान और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी की जमानत अर्जी सुनवाई के उपरांत निरस्त कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें