फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ वर्ष पहले किया प्रेम विवाह, बेटी पैदा हुई तो किया दरकिनार

Thu, 09 May 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी-प्रेमिका डेढ़ वर्ष पहले वैवाहिक बंधन में तो बंधे। प्रेमिका को जब बेटी पैदा हुई तो प्रेमी अब ने उससे पीछा छुड़ा लिया है। प्रेमिका अब न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बगल के गांव निवासी युवक को डेढ़ वर्ष पहले दिल दे बैठी। कुछ दिनों तक दोनों के बीच चले लुका-छिपी के बाद मामला जब चर्चा में आने लगा दोनों घर से भाग कर लुधियाना चले गए। जहां पर दोनों ने कोर्ट मैरिज किया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। सात महीने पहले जब प्रेमिका एक बेटी की मां बनी तो प्रेमी उससे दूरी बनाने लगा। धीरे-धीरे करके दोनों के बीच दूराव इतना अधिक हो गया कि अपनी पत्नी को वह अपने पास से घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका जब प्रेमी के घर यानी अपने ससुराल पहुंची तो ससुराल के लोगों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। प्रेमिका अपने मायके गई तो मायके के लोगों ने भी उसे अपने घर रुकने नहीं दिया। अब वह दूधमुहे बच्ची के साथ इधर-उधर न्याय की गुहार लगा रही है। जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें