लोरिक यादव बने सपा के प्रेदश सचिव।
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव को सपा ने राज्य कार्यकारिणी में जगह दी है। उन्हें प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर लोरिक यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। आलोक यादव सोनू की अध्यक्षता में सब्जी मंडी स्थित आवास में बैठक हुई। इस दौरान रामदयाल राजभर, राहुल यादव बादल, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, अनिल यादव, सुनील पांडेय आदि ने बधाई दी है। पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, सुनील सिंह, रमेश यादव, रामदरश यादव आदि ने भी बधाई दी है।