फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुरुद्वारा में लोहड़ी पर्व मनाया गया

Mon, 15 Jan 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में लोहड़ी मनाया गय ।संवाद
विज्ञापन
आग लगाकर तिल, गुण व मूंगफली को किया समर्पित
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोहड़ी पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में रविवार की देर शाम लोगों ने अग्नि जलाकर रेवड़ी, मूंगफली, चिक्की गुड, तिल, मकई के दाने को आग में समर्पित किया। इसके साथ ही सभी ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामना दी। उसके बाद गुरुद्वारा में अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने बताया कि लोहड़ी का त्योहार फसल पकने और अच्छी खेती के प्रतीक में रूप में जाना जाता है। सूर्य के प्रकाश और अन्य प्राकृतिक तत्वों से तैयार हुई फसल के उल्लास में लोग एकजुट होकर मनाते हैं। गुरुद्वारा कार्यक्रम में सरदार हरीभजन सिंह, रविंद्र पाल सिंह, मदन सिंह, धर्म सिंह, बलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, प्रितपाल सिंह, सतविंदर पाल सिंह, जसविंदर सिंह, मनजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, मनमीत सिंह, दिलजीत सिंह, आशु सिंह, साेनू सिंह, बलवंत कौर, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, राजेंद्र कौर, शरणजीत कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें