फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मूल्यांकन केंद्रों पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

Sun, 19 Mar 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।संवाद
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया बहिष्कार, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक, 1557 के सापेक्ष 651 शिक्षक ही पहुंचे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का शनिवार को शिक्षक संगठनों ने बहिष्कार किया। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर ताला लगा दिया और गेट पर प्रदर्शन कर सरकार से सात सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। शिक्षकों के बहिष्कार के चलते मूल्यांकन में 651 शिक्षक ही शामिल हुए, जबकि 557 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों ने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन मेंं मूल्यांकन का बहिष्कार किया। मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर शिक्षक एकत्र हुए। इसके बाद दोनों केंद्रों के मुख्य गेट बंद कर ताला लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों को अपने अस्मिता की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आना होगा। यह संघर्ष शिक्षकों को समर्पित है। आंदोलन का विरोध करने वालों को शिक्षक समुदाय कभी माफ नही करेगा।
विज्ञापन

वित्त विहीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष लाल चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश राम व मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान गिरिजाशंकर सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, मोहिबुल्लाह खान, मुदस्सिर खान, अरशद जलाल, अफजल खान, विजय यादव, जितेंद्र कुमार, विवेकानंद यादव, अनवर आलम, गोपाल जी सिंह, संदीप कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
ये हैं प्रमुख मांगें
- पुरानी पेंशन की बहाली।
- तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण ।
- वित्त विहीन विद्यालयों की मान्यता की धारा 7 (4) में संशोधन।
- वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय की घोषणा करना।
- माध्यमिक शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाना।
- 2005 के पहले के विज्ञापनों के सेवारत शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने।
- बोर्ड पारिश्रमिक दरों को सीबीएसई के बराबर करना।
...
1824 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बहिष्कार के बीच शनिवार को 1824 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। जीजीआईसी की प्रभारी आशा यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट की 1048 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इसमें 159 परीक्षक और 37 डिप्टी हेड शामिल हुए है। एचआर इंटर कॉलेज के प्रभारी राम कुमार सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर 776 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इसमें 67 डिप्टी हेड और 388 परीक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें