फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामुदायिक शौचालयों पर ताला, हर माह खर्च हो रहे 11 लाख

Fri, 04 Aug 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महेश्वरपुर में सामुदायिक शौचालय में लटक रहा ताला।
विज्ञापन
-हैंसर ब्लॉक में 68 और पौली में 56 सामुदायिक शौचालय बने हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार और पौली में स्थित 123 सामुदायिक शौचालयों का दरवाजा निर्माण के बाद नहीं खुला। उसके साफ-सफाई और देखरेख पर प्रति माह 11 लाख सात हजार रुपये खर्च हो रहे हैं।

विकास खंड हैसर बाजार के 86 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण होना था। लेकिन 14 ग्राम पंचायतें नगर पंचायत में शामिल हुई तो 72 ग्राम पंचायतें विकास विभाग और पंचायत के पास बची। 72 में से 68 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने का दावा पंचायत विभाग के लोग कर रहे हैं। प्रति सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई के लिए 6000 रुपये और स्टेशनरी के लिए 3000 रुपये प्रतिमाह यानि कुल 9000 रुपये स्वयं सहायता समूहों को भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामनिवास, जगदेव, राधिका, शंभू, कृष्ण चंद, राम रूप आदि का कहना है कि गांव में बनाए गए सामुदायिक शौचालय पर 24 घंटे ताला लटके हुए रहते हैं। कहीं पानी की व्यवस्था है तो सीट नहीं। और कहीं सीट है तो पानी नहीं। लेकिन सरकारी धन का दुरुपयोग सामुदायिक शौचालय के नाम पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह विकास खंड पौली के 56 ग्राम पंचायतों में से 55 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराकर प्रतिमाह उन पर धन व्यय किया जा रहा है। लेकिन इस ब्लॉक में भी बनाए गए सामुदायिक शौचालयों पर हमेशा ताला बंद रहता है। हैंसर बाजार के एडीओ पंचायत गजानन पाल और पौली ब्लॉक के एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव का कहना है कि समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को सामुदायिक शौचालयों को देखभाल कराने का निर्देश दिया जा चुका है। नियत समय में शौचालय खुला रहना चाहिए। अगर कहीं शौचालय पर हमेशा ताला बंद रहने की शिकायत मिली थी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान और समूह के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें