- महुली क्षेत्र के दिकतौली गांव का मामला, केस
जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के दिकतौली गांव स्थित किराना दुकानदार के घर में बुधवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 20 हजार नकद समेत अन्य सामान की चोरी की। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
एसओ महुली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के दिकतौली गांव निवासी जुगानी कसौधन ने प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने नया मकान गांव स्थित रोड पर बनवाया है। जिसका 22 जनवरी को गृह प्रवेश था। मैनसिर चौराहे पर किराना का दुकान है। पिछले दो दिन से वह सपरिवार वहीं रह रहे थे। मकान में बाहर से ताला बंद था।
बुधवार रात को चोर मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। घर के अंदर रखा 12 किलो काजू, पांच सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, दो कंबल, चार साड़ी, एक सोने की चेन, दो अंगूठी, एक झाला व करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह जब किराना का सामान लेने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे घर आया तो चोरी की जानकारी हुई।