संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षा एचआरपीजी कॉलेज में शांति पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी व प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षा बृहस्पतिवार को दो पालियों में आयोजित हुई। सुबह की पाली सात से 10 बजे तकऔर 11 से दो बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा हुई है। एलएलबी की परीक्षा 29 मई तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए एचआरपीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जहां पर छह महाविद्यालयों के एलएलबी के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंतरिक सचल दल ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।