संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के दो ग्राम पंचायत अमरडोभा और बरडाड पिंपरी पंचायत भवन में शुक्रवार को विकास कार्यों को लेकर ग्राम सभा में खुली बैठक की गई। बैठक में आए लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के सामने ग्रामसभा की साफ-सफाई, आवास, मनरेगा कार्य, नाली, खड़जा, पेंशन योजना आदि जैसी समस्या को रखा। ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ चौधरी ने जनता की समस्यायों को अपने प्रस्ताव में आश्वासन दिया और कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान होगा। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह, ग्राम प्रधान महेश लोधी, कमलेश यादव, मनोज, जेपी, नित्या पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।