फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेड़ पर गिरी बिजली, टहनी गिरने से बोलरो क्षतिग्रस्त

Fri, 19 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आए पेड़ की टहनी से क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
धनघटा। थाना क्षेत्र धनघटा के सेमरडाडी गांव के निकट शुक्रवार को बिजली एक विशाल पेड़ पर गिर गई। इस दौरान पेड़ की टहनी टूटकर गुजर रही एक बोलेरो वाहन पर गिर गई। बोनट तो क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन बोलेरो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापार के प्रधान कृष्ण बहादुर पाल के परिवार के लोग शुक्रवार को बोलेरो से सुबह 6 के लगभग जनपद आजमगढ़ के शाहपुर एक दाह संस्कार के लिए घर से निकले। धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरडाडी गांव के निकट पहुंचे। इसी दौरान तेज चमक के साथ बिजली एक पेड़ पर गिर गई। चपेट में आकर भारी भरकम पेड़ की एक टहनी टूटकर बोलेरो के बोनट पर गिर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें