फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहरकला वार्ड-सात में रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में राधेश्याम पुत्र सुंदर निवासी नगर पंचायत बेलहरकलां वार्ड नंबर-सात ने लिखा कि सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही सुनील ने उन्हें रोक लिया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर सुनील उन्हें पीटने लगा। इसी बीच आरोपी ने दाढ़ी बनाने वाले औजार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उक्त मामले में पुलिस ने पीडित की तहरीर पर सुनील के खिलाफ मारपीट का रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें