फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कटौती से जीना हुआ मुहाल, आधे शहर में दस घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कटौती से रात में ठीक से सो नहीं पाए लोग, प्रभावित हुई दिनचर्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में सोमवार रात हुई बिजली कटौती ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी। करीब दस घंटे तक कटौती हुई। इससे मंगलवार की सुबह गृहिणियाें, स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरी पेशे वाले और व्यापारी आदि सभी परेशान हुए। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
बिजली से लोगों ने राहत की उम्मीद लगाई थी, लेकिन बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शहर से लेकर गांव तक यहीं हाल है। सोमवार रात छोटी सरौली,बड़ी सरौली, नेदुला, पटखौली, मडया, बड़गों आदि मोहल्लों में रात आठ बजे बिजली गुल हो गई। उसके बाद एक बजे कुछ देर के लिए बिजली आई और फिर कट गई। उसके बाद मंगलवार सुबह छह बजे बिजली बहाल हुई। इससे उमस भरी गर्मी की वजह से लोग रात में ठीक से सो नहीं पाए। खास कर महिलाएं, स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरी पेशे वाले और कारोबारी सभी परेशान हुए।
विज्ञापन

इंसेट
उमस भरी गर्मी में बिजली की रात में इस कदर कटौती ने नीद हराम कर दिया है। कई-कई घंटे आपूर्ति बाधित रहना मुश्किल खड़ा कर रहा है। इससे पंखे, कूलर अनुपयोगी हो गए हैं। इंवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
साधना पांडेय, गृहिणि

बिजली कटौती ने मुसीबत बढ़ा दिया है। ओवरलोडिंग के चलते तार टूट कर गिर रहे हैं और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रात्रिकालीन कटौती रात में ठीक से नहीं मिल रहा है। इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
- पूनम अग्रहरि, गृहिणि

बिजली शहर में अक्सर आती-जाती रहती है। सोमवार की रात तो हद कर दी। आठ बजे शाम को गई बिजली रात एक बजे आई और फिर चली गई। फिर बिजली सुबह छह बजे आई। जिसकी वजह से नीद पूरी नहीं हुई और दिन भी खराब हो गया। बिजली न रहने से इंनवर्टर भी जवाब दे गया था।
मदन कुमार, कर्मचारी

शासन ने बिजली का शेड्यूल जारी किया है,लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा है। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी ओवरलोडिंग के नाम पर कटौती होती रहती है। लो वोल्टेज की समस्या अलग से बनी हुई है। सोमवार रात में हुई कटौती तो सभी को परेशान करके रख दी है। नीद तक पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

- विनीत चड्ढा ,व्यापारी

ग्रामीण क्षेत्र में आकस्मिक कटौती हुई थी। शहर के जो मोहल्ले ग्रामीण फीडर से जुड़े हुए हैं, उन्हीं जगहों पर ऐसी समस्या रही है। वैसे बिजली व्यवस्था सुदृढ़ रहे और उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो, इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
रणधीर कुमार, एक्सईएन विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें