संतकबीरनगर। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, इसके लिए निदेशालय ने 35 विंदुओं पर माध्यमिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है। पूछा गया है कि लैब से लेकर पुस्तकालय तक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में है या नहीं, रिपोर्ट भेजने की समय सीमा 30 जून तक है।
जनपद के मई माध्यमिक विद्यालय ऐसे है जिनमें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। इससे पठन पाठन की समस्याएं आती हैं। अब माध्यमिक विद्यालय को सुविधाओं से परिपूर्ण करने की तैयारी है। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 35 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। विभाग से पूछा गया है कि विद्यालय में सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल श्रोत की सुविधा, सबमर्सिबल पंप, वाटर टैंक के साथ नल जल की व्यवस्था है। वहीं स्कूलों में शौचालय और यूरिनल, हाथ धोने के लिए हैंड वाशिंग यूनिट, सेनेटरी पैड बेडिंग मशीन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, दीवारों की रंगाई पुताई, विद्युत कनेक्शन की जानकाररी ली गई है।
वहीं दिव्यांगों के लिए रैंप, कंप्यूटर लैब, छात्राओं के लिए डेस्क व बेंच, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान की प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए खेल का मैदान व खेलकूद की सामग्री, विद्युत व्यवस्था, बैकअप के लिए सोलर प्लांट, सीसीटीवी कैमरे, साइकिल स्टैंड, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ रूम वाईफाई की सुविधा है कि नहींं। इसके बाद जिन स्कूलों में इन 35 मानकों की कमी मिलती है उसे पूरा किया जाएगा।