फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन की रंजिश में मारपीट कर पैर तोड़ा, केस दर्ज

Sat, 20 Jan 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की पुरानी तहसील का मामला, पुलिस ने एक नामजद व कुछ अज्ञात पर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र की पुरानी तहसील निवासी एक व्यक्ति का पुरानी रंजिश में मारपीट कर पैर तोड़ने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने एक नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध मामले में केस दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पुरानी तहसील निवासी सुबाष चंद ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को उनके घर पर कोई सदस्य नहीं था। वह अपने घर पर अकेले मौजूद थे। इसी बीच नगर पालिका के कुछ कर्मचारी पूछताछ करने के लिए आए हुए थे। इसके बाद उन्होंने पालिका कर्मचारियों को जो सही जानकारी थी, उसे बता दिया। आरोप है कि पालिका कर्मचारियों के वहां से जाने के कुछ देर बाद जमीन की रंजिश को लेकर उनके विपक्षी राजकुमार कुछ अन्य लोगों के साथ आकर उनको गालियां देने लगे। गालियां देने से मना करने पर उक्त लोगों ने उन्हें काफी मारापीटा और धक्का देकर जान से मारने की नीयत से गिराकर धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट की घटना में उनको काफी चोटें आई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उनके बेटे राजन को दी। इसके बाद वह आया और उनको लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में गया। जहां पर एक्स-रे के बाद पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली। अस्पताल में अब भी उनका इलाज चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीडि़त के प्रार्थनापत्र पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें