फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हिंयुवा के नेताओं पर लगे थे गंभीर आरोप, नहीं मिले साक्ष्य

Sat, 19 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्ष्य के अभाव में सीजेएम ने 42 लोगों को किया दोषमुक्त, 47 थे आरोपी
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र में 27 मार्च 2010 को भूमि की पैमाइश के दौरान हुआ था बवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र में 27 मार्च 2010 को कब्रिस्तान की चहारदीवारी के विवाद में भूमि की पैमाइश की जा रही थी। पैमाइश का विरोध करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी के नेता आनंद शंकर पाठक अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। इन लोगों पर हंगामा करने का आरोप लगा था। इसी मामले में पूर्व विधायक समेत 47 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। मामले में अब सीजेएम की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में 42 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है। भाजपा के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल समेत दो लोगों पर मुकदमा चलेगा।
यह भी आरोप लगाया गया था कि हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने उत्तेजित और भड़काऊ भाषण के साथ प्रशासन और पुलिस के लोगों को अपशब्द कहे थे। इन लोगों ने सीओ की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और गुमटियों, दुकानों में तोडफोड़ की। सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण बैंक का जेनरेटर तोड़ दिया। बाजार में लगे मुख्यमंत्री के पोस्टर को जला दिया। बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन

इस मामले में बखिरा पुलिस ने 27 मार्च 2010 को अलग-अलग चार केस दर्ज किए। एसआई लालजी, बेलहर निवासी अब्दुल गनी, औरंगजेब और कुर्बान अली ने अलग-अलग तहरीर दी थी। विवेचना में सभी केस को समाहित करते हुए पुलिस ने 47 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान तीन आरोपियों ध्रुपचंद्र राय, हरि प्रसाद, दीपू उर्फ अभय नंदन की मौत हो गई। अभियोजन की तरफ से 13 अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। 17 लोगों की गवाही कराई गई। सीजेएम कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए 42 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


ये लोग हुए दोषमुक्त
पप्पू अग्रहरि, वेद प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, छेदी यादव, वीरेंद्र पांडेय, इंदल चौधरी,वीरेंद्र पांडेय, आनंद शंकर पाठक, शेषदत्त राय, पवन कुमार मिश्र, राम खेलावन, दया शंकर, गंगा प्रसाद राय, हरिनाथ, प्रेम, हरिहर राय, कृष्णा प्रजापति, सुशील मिश्रा, नन्हें मिश्रा, पप्पू , बाल्मिकी राय, दिलीप, चंद्रहास पांडेय, सत्य नारायण उर्फ टुनटुन, राधेश्याम, संजय, अनिल, अमरनाथ, धर्मेद्र, जितेंद्र, बाबूलाल,अशोक राय, संजय राय, अजीत, अमरनाथ, रूद्रनाथ राय, उदय राय उर्फ उदय शंकर, योगेश्वर, सोनू, बनवारी, निरंकार और वेद प्रकाश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें