फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम से मिले अधिवक्ता, चेंबर निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने चैंबर निर्माण की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना था कि चैंबर निर्माण के लिए जमीन चिह्नित होने के बाद भी काम नहीं शुरू कराया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं को बैठने में दिक्कत हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि चेंबर का निर्माण जिला प्रशासन जल्द शुरू कराए, जिससे अधिवक्ताओं को सहूलियत मिल सके। इस दौरान महामंत्री निरंजन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें