फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मकान मालिक ने किराएदार से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक के द्वारा किराएदार से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक विवाहिता कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहती है। महिला का आरोप है 15 दिन से मकान मालिक उसके साथ अश्लील बात करने के साथ ही छेड़खानी करता था। उसके कमरे और शौचालय में ताकझांक करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। पीड़िता के विरोध पर जान से मारने की धमकी देता था। किसी से कुछ न बताने पर किराया माफ करने की भी बात कही। आरोपी ने पीड़िता के साथ मोबाइल पर भी अश्लील बात की। जिसे पीड़िता ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ली है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें