फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं सुलझा विवाद, बैरंग लौटे एसडीएम और सीओ

Sat, 13 Jan 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के वनकसिया गांव में पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बीच जमीनी विवाद सुलझ
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के वनकसिया गांव का मामला
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बनकसिया गांव में पूर्व प्रधान के द्वारा वर्तमान प्रधान की जबरन दीवार गिराने का मामला सुर्खियों में रहा। विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम अरुण कुमार व सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों के साथ जमीन के सीमांकन का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया था, लेकिन विवाद नहीं सुलझ सका। अधिकारी बैरंग लौट आए। इस मामले में अब भी दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है।
पूर्व प्रधान अजय सिंह व वर्तमान प्रधान देवेंद्र गुप्ता ने मिलकर जमीन का एक हिस्सा बैनामा कराया था। दोनों लोगों ने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर ज़मीन बांट ली थी। बाद में जमीन को लेकर विवाद उठने लगा। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति खड़ी होने के कारण एसडीएम व सीओ विवाद सुलझाने के लिए मौके पर गए थे, लेकिन विवाद नहीं सुलझ सका। प्रशासन व पुलिस जल्द विवाद सुलझाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने बताया कि मौके पर अधिकारी पहुंचे थे। दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया था। पूरे मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। जल्द विवाद समाप्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें