फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लालजी के परिजन को मिलेगी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
कु​र्थिया में घटनास्थल पर परिजनों से मुलाकात करते जिला​धिकारी आलोक कुमार। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कुर्थिंया में हादसे के बाद जान गंवाने वाले लालजी के परिजन को शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही दुर्घटना बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शासन को आर्थिक सहायता के लिए पत्र लिखा जाएगा। इसके अलावा परिवार को दुर्घटना बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार की माली हालत को देखते हुए आवासीय भूमि का पट्टा भी आवंटित किया जाएगा। इससे पहले डीएम व एसपी ने घटनास्थल का दौरा भी किया और परिजन से मुलाकात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें