संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगही में शुक्रवार को अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव ने भूमि पूजन किया। आचार्य पंडित उमेश चंद दूबे ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन कराया। राममिलन यादव ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना में सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन पहुंचाया जाएगा। इसी केंद्र से सहज जनसेवा केंद्र भी संचालित होगा। ताकि लोगों को जरूरी कागजात के लिए अन्यत्र भटकना न पड़े। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष मिश्रा, प्रधान राजन प्रसाद, कल्पनाथ यादव, जितेंद्र यादव, दिलीप मौर्य, अनिल, लालचंद, मुन्ना यादव, शिवकुमार, गोली प्रसाद, हरिराम यादव, त्रिलोकी, रामदुलारे, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।
000000000000000
पुनीत कुमार मिश्र