फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भट्ठा मजदूरों के बीच मारपीट, एक की मौत

Sat, 20 Jan 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। क्षेत्र के पुनया गांव के समीप एक भट्ठे पर मजदूरों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस को जानकारी दिए बिना ही मजदूर के शव को साथी झारखंड उठा ले गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा की है।

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के पुनया गांव में चार ईंठ भट्ठा संचालित हो रहे हैं। इसमें से एक भट्ठे के मजदूर दो दिन पहले किसी बात को लेकर के आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति आ गई। एक मजदूर ने दूसरे मजदूर के सिर पर कुदाल से वार कर दिया था। घायल मजदूर खून से लथपथ स्थिति में कराह रहा था। बताया जा रहा है कि भट्ठा मालिक के कुछ लोगों ने घायल मजदूर को ले जाकर राजेहीहा कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। इलाज के दौरान ही घायल मजदूर की मौत हो गई। भट्ठा मलिक ने आनन-फानन मृत मजदूर के शव को उसके परिजनों के साथ गाड़ी बुक करके उसके गांव झारखंड प्रदेश भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उक्त भट्ठे के सारे मजदूर अपने प्रदेश को भाग गए हैं। इस संबंध में एसओ इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच जरूर करवाएंगे। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें