फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत के कुंडे से लटका मिला मजदूर का शव

Mon, 20 Nov 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कुसौना कला में आत्महत्या के मामले की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के कुसौना कला गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका बरामद हुआ है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल, घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी नौलखा से सटे गांव कुसौना कला निवासी श्याम सुंदर (35) शनिवार की देर शाम अपने कमरे में सोने गया था। रात नौ बजे खाना खाने के लिए लोग बुलाने लगे तो दरवाजा बंद मिला। वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों को शक हुआ। लोगों ने खिड़की के रास्ते देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पूरे मामले की सूचना पुलिस पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा। परिवार के सदस्य आत्महत्या की बात बता रहे हैं।
मेंहदावल पुलिस एक-एक बिंदु की गहराई से जांच कर रही है। श्याम सुंदर अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। उसकी पत्नी चार दिन पहले मायके चली गई थी। श्याम सुंदर की दो बच्चियां भी हैं। बड़ी बेटी सात वर्ष की जबकि छोटी बेटी पांच वर्ष की है। घटना के बाद लोग रोने-बिलखने लगे। थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथमदृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें