फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मजदूर खोज रहे रोजगार, गांव में चल रहा मनरेगा का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़े पर कैसे लगेगी रोक, जिम्मेदार हैं खामोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। विकासखंड हैंसर बाजार और पौली के 24 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत इन दिनों कच्चा कार्य कराया जा रहा है। चकरोड पर न तो मिट्टी दिख रही है और न ही जिनके नाम से मस्टरोल चल रहा है, वे काम कर रहे हैं। सड़क की दोनों तरफ धान की फसल लहलहा रही है, लेकिन इसका निरीक्षण करने की जिम्मेदारी उठाने वाले अफसर आंख बंद किए हुए हैं।

विकासखंड हैंसर बाजार के बहराडाडी, बसवारी गांव, बेलमा, फुलूई, घोरांग, मौर, नेतवापुर, परसहर पूर्वी, सेमरी, तामा और पौली ब्लॉक के छितौनी, धौरहरा, डिहवा, कडजी रुस्तमपुर, खर्चा, लौकिहा, मडपौना, मुठही खुर्द, रोसया बाजार, तेजपुर, उदहा समेत 24 ग्राम पंचायतों में इन दोनों मनरेगा के तहत 867 मजदूरों के नाम पर मस्टररोल चल रहा है। जिन मजदूरों के नाम से कच्चा कार्य कराए जाने का दावा किया जा रहा है वह मजदूर रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। जॉब कार्डधारी रामलोचन, ब्रह्मचारी, सुमित्रा, सावित्री, सुधा देवी, रामकृष्ण आदि का कहना है कि इस समय चकरोड के दोनों तरफ धान की फसल लगी हुई है। जिससे मिट्टी निकालना मुश्किल है। दूसरी तरफ ग्रामीण कृष्णानंद, सूरज सिंह, प्रमोद कुमार, शिवप्रसाद और राधेश्याम आदि का कहना है कि मनरेगा के नाम पर कागज में काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडेय का कहना है कि जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कच्चा कार्य कराए जा रहे हैं। वहां पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने का काम रोजगार सेवक कर रहे हैं। जिन ग्राम पंचायतों में कार्य धरातल पर नहीं मिलेगा उन ग्राम पंचायत के कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें