- महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर-पीड़ारी मार्ग पर हुआ हादसा
धनघटा। महुली के काली जगदीशपुर-पीड़ारी मार्ग पर बुधवार की देर शाम हुए हादसे में सीताराम (32) की मौत हो गई। वह मजदूरी कर पैदल ही घर वापस जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
धवरेपार बढ़या निवासी सीताराम पेशे मजदूर था। परिजनों के अनुसार मजदूरी के बाद बुधवार शाम वह काली जगदीशपुर से घर पैदल ही लौट रहा था। अभी वह पांच सौ मीटर आगे एक विद्यालय की तरफ बढ़ा ही था कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। अंधेरे में खून से लथपथ देख लोग रुक गए। पास के अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के उपरांत परिजन उसे घर के ले गए। इलाज के लिए रुपये का इंतजाम करके गोरखपुर जाने की तैयारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार की भोर में सीताराम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।