फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी

Thu, 15 Dec 2022 02:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

मुकुंदपुर निवासी धर्मराज प्रजापति (27) पुत्र राम भजन गांव के ही एक व्यक्ति के टेंट हाउस पर काम करता था। बुधवार दोपहर वह नटवां गांव में टेंट के लिए लगा लोहे का पाइप उतार रहा था। उसी के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजरा था। लोहे का पाइप उससे छू गया।
विज्ञापन
मुकूंदपुर गांव निवासी मृतक धर्मराज प्रजापति की फाइल फोटो । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के नटवां गांव में बुधवार को टेंट का पाइप उतारते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। आसपास के लोग जुट गए। मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए। चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मुकुंदपुर निवासी धर्मराज प्रजापति (27) पुत्र राम भजन गांव के ही एक व्यक्ति के टेंट हाउस पर काम करता था। बुधवार दोपहर वह नटवां गांव में टेंट के लिए लगा लोहे का पाइप उतार रहा था। उसी के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजरा था। लोहे का पाइप उससे छू गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से युवक का शव घर लगाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले युवक शादी हुई थी। युवक की मां, पत्नी, भाई बहन का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें