फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस निस्तारण में कुशीनगर पुलिस छठी बार अव्वल

Wed, 08 Apr 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने प्रदेश में परचम लहराया है। आईजीआरएस (जनसुनवाई) प्रणाली में बेहतर कार्य करते हुए जनपद कुशीनगर ने लगातार छठवीं बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह मार्च में पुलिस के उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों और जनपदीय आईजीआरएस सेल को निर्देशित किया कि हर शिकायत का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे पुलिस परिवार की मेहनत का परिणाम है। आगे भी इसी समर्पण और पारदर्शिता के साथ जनसुनवाई प्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर और सशक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें