संतकबीरनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक 23 जुलाई को मेंहदावल बाईपास स्थित आशीर्वाद मैरेज हाल में तीन बजे से आयोजित हाेगी। बैठक में समस्त पदाधिकारी, यूथ विंग तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री रणबीर सिंह तथा मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह मौजूद रहेंगे। संवाद