फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्रीड़ा भारती ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

Mon, 14 Apr 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खिलाड़ी अपने मेडल व प्रश​स्ति पत्र के साथ
विज्ञापन
खलीलाबाद। आरएसएस की सहगामी संस्था क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में स्थापना दिवस के अवसर पर एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ. एके सिन्हा के निर्देशन में क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस पर खलीलाबाद क्रिकेट क्लब तथा क्रिकेट गुरुकुल के मध्य एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट गुरुकुल की टीम 15 रनों से विजयी हुई। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह ने सभी को मेडल व बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान पहुंचे विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि खेल से अनुशासन की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव, डॉ मंजीत, डॉ ऋषिदेव, डॉ रचना, श्रीमती सुभद्रा सिंह, रामेन्द्र चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें