फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से मिट्टी खोदाई कर सकते हैं भट्ठा मालिक : दिनेश

Sun, 15 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ईंट भट्ठा मालिक जेसीबी से मिट्टी की खोदाई कर सकते हैं। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जिला ईंट निर्माता समिति के महामंत्री दिनेश सिंह उर्फ मन्नू ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मिट्टी खोदाई को लेकर प्रशासन, पुलिस और लेखपाल के जरिए ईंट भट्ठा वालों का उत्पीड़न किया जा रहा था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को समाधान निकालने का निर्देश दिया था। 10 अक्तूबर को कैबिनेट में पास होने के बाद नियमों में परिवर्तन कर दो मीटर तक मिट्टी की खोदाई की छूट दी गई है। इसमें ईट भट्ठा स्वामी जेसीबी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल से ईंट भट्ठा मालिकों का उत्पीड़न रुकेगा। सीएम ने प्रदेश भर के ईंट भट्ठा मालिकों के उत्पीड़न को समाप्त कराया है। सरकार आज ईंट भट़्ठा स्वामियों के साथ है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल, कोषाध्यक्ष फैसल खान, रामआशीष उपाध्याय, रामू चौधरी, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें