संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करके अपहृता को ढूंढने में कामयाबी हासिल की। प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी अभियुक्त राजू पुत्र रामवृक्ष निवासी गांव हड़ियामाफी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उक्त आरोपी ने एक व्यक्ति की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसके संबंध में पीड़ित ने थाने पर 19 नवंबर को तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।
थाना धनघटा पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करके जेल रवाना कर दिया।