संतकबीरनगर। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में थाना धनघटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने दिए तहरीर में बताया कि आरोपी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार केस दर्ज किया था। थाना धनघटा पुलिस ने अपहृता को बरामद कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद